+91-9826704304

हरिहर ऑक्सीजोन में हुआ पौधरोपण सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई

February 25, 2026

न्यूज़ डेस्क || हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण परिक्षेत्र मेंपौधरोपण और इसे संरक्षित रखने के लिए कार्यक्रम हुआ।इसमें अ​तिथि कलेक्टर अवनीश शरण रहे। उन्होंने हरिहरपरिक्षेत्र में अब तक हुए पौधरोपण का अवलोकन किया।उन्होंने पीपल का पौधा लगाकर सभी सदस्यों के प्रयास केलिए शुभकामनाएं दी। परिक्षेत्र में रोपण और पौधों केजीवंत रखने में हो रही समस्याओं का समाधान के लिएआश्वासन भी दिया।

हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में लगभग700 पौधों का रोपण कर विभिन्न संगठनों द्वारा निरंतरसेवा किया जा रहा है। संगठन के संरक्षक डॉ. एलसीमढ़रिया, डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. संजना तिवारी, संयोजकभुवन वर्मा, डॉ. शंकर यादव, किशोर दुबे, निलेश मसीह,ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे। हेल्थ केयर द्वारा स्वास्थ्यशिविर लगाया गया था। आयुर्वेदाचार्य प्रधान व अपर्णामसीह ने सभी के स्वास्थ्य की जांच की।

Leave a Comment